बड़ी खबर- सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बारे में हुआ बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी करके बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फरवरी में ही बांद्रा पुलिस को बताया था कि सुशांत की जान ख़तरे में है। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस वीडियो को कंगना रनोट की टीम ने रीट्वीट करके भ्रष्ट सिस्टम पर आरोप लगाये हैं।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सोमवार को एक बेहद दिलचस्प मोड़ आया, जब मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केस के बारे में अब तक का अपडेट दिया। इस अपडेट में उन्होंने बताया था कि सुशांत के परिवार का स्टेटमेंट मुंबई पुलिस ने दर्ज़ किया था। उन्होंने हत्या की आशंका नहीं जताई थी। शाम को सुशांत के पिता केके सिंह का एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया था।
इस वीडियो में केके सिंह कहते हैं कि 25 फरवरी को मैंने मुंबई पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे सुशांत की जान को ख़तरा है। परंतु उन्होंने कुछ नहीं किया। 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गयी तो हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के ख़िलाफ़ एक्शन लेने को कहा, 40 दिन बीतने के बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। हारकर में पटना गया और अपने थाने में एफआईआर दर्ज़ की। पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आयी। परंतु मुजरिम अब भाग रहे हैं। हम सभी को चाहिए कि हम पटना पुलिस की मदद करें।
वहीं, मुंबई पुलिस ने सुशांत के पिता के दावे को ग़लत बताया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि 14 जून को मामला दर्ज़ किया गया था। बांद्रा पुलिस इसकी जांच कर